नई दिल्ली – देश को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है |उनकी आयु 67 वर्ष की थी और कल दिल्ली के एम्स में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।उनकी मृत्यु के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई |
देश के कई बड़े राजनेताओ और हस्तियों ने एम्स में और उनके घर जाकर उनके अंतिम दर्शन किये और उनकी मृत्यु पर अपनी संवेदनाए प्रकट की है |विदेशो के भी कई बड़े राजनेताओं ने उनकी मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। आज दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा |
Facebook Comments