आपने कई ऐसी चीजों के बारे में सुना और देखा होगा, जो दुनिया की सबसे बड़ी चीजों में होगी, लेकिन क्या आपने दुनिया का सबसे बड़ा सोने का सिक्का देखा है या इसके बारे में सुना है। अगर नहीं सुना है तो जान लीजिए दुनिया का सबसे बड़ा सोने का सिक्का आ चुका है। एक टन वजनी दुनिया का यह सोने का सबसे बड़ा सिक्का है, जिसे पर्थ मिंट ने बनाया है।
इस सोने के सिक्के को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में मंगलवार को पर्थ मिंट फिजिकल गोल्ड ईटीएफ की लॉन्चिंग पर एक दिन के लिए प्रदर्शित किया गया। इस सोने के सिक्के की शुद्धता 99.9ः है। इस सिक्के की चैड़ाई 80 सेंटीमीटर है और इसकी मोटाई 12 सेंटीमीटर है। इस सोने के सिक्के को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया जा चुका है। पर्थ मिंट के सीईओ रिचर्ड हेस ने बताया कि वे लोग जो अपने पोर्टफोलियो के हिस्से के रूप में सोने में रुचि रखते हैं। वो देख सकते हैं कि आप इतने कम कीमत में अच्छा धन संग्रह कर सकते हैं।